श्रावस्ती। सोनवा क्षेत्र के ग्राम इमलिया निवासी निर्मला (45) रविवार को खेत में धान रोपाई करने के लिए जा रही थीं। तभी चकरोड पर बैठे के किसी विषैले सांप ने उनके पैर में काट लिया। इससे महिला की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उन्हें निजी वाहन से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। यहां पर उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया गया।