जमुनहा (श्रावस्ती)। महरौली गांव निवासी एक महिला का शव रविवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने पंचनामा करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खाले ककरा के मजरा महरौली निवास शाकिरा (30) पत्नी नबी का शव रविवार उसी के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। भिनगा कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा करवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भाई ने बहन की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है।
ग्रामीणों के मुताबिक मृतका के पति नबी की पहली पत्नी की 18 वर्ष पूर्व मौत हो गयी थी। उससे एक बेटी भी है। इसके बाद नबी ने वर्ष पूर्व 15 गिलौला थाना क्षेत्र के साईं गांव निवासी शाकिरा से निकाह किया था। उसके तीन बच्चे हैं। नबी की पहली पत्नी की पुत्री की मंगनी शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के पटना गांव में होनी थी। इसे लेकर शाकिरा और नबी में कहासुनी हो रही थी।