श्रावस्ती। भिनगा के क्षेत्र ग्राम बौरिहवा निवासी मालती देवी (65) रविवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह गांव के बाहर सड़क पर खड़ी हुई थी तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे उनके पुत्र नंद कुमार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं वाहन चालक मौके से वाहन लेकर चला गया। पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।