फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिर कर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया तुलसीपुर मार्ग स्थित हथियाकुंडा नाले के पास शुक्रवार को एक महिला बाइक से गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे सीएचसी सिरसिया लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बलरामपुर जिले के थाना हरैया अंतर्गत गोड़टुटवा निवासिनी सरिता देवी अवस्थी (30) अपने भतीजे के साथ सिरसिया थाना क्षेत्र के तालबघौड़ा अपनी रिश्तेदारी में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। इस दौरान बाइक पर उसके साथ दो बच्चे भी मौजूद थे। जबकि पीछे बैग बंधा हुआ था। जैसे ही बाइक श्रावस्ती बलरामपुर सीमा स्थित सिरसिया थाना क्षेत्र के हथियाकुंडा नाले के पास पहुंची। तभी सरिता के मोबाइल पर किसी का फोन आने लगा।
इस दौरान सरिता अपना मोबाइल बैग से निकालने लगी। तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक से सिर के बल सड़क पर गिर गई। जिससे उसे गंभीर चोट आई। जिसे बाद में राहगीरों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने सरिता को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें