फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: टावर पर चढ़कर महिला ने किया हंगामा

Sun, 13 Sep 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
अकबरपुर गांव के पास टावर पर चढ़ी महिला
विज्ञापन
इकौना। इकौना क्षेत्र के कंजड़वा गांव निवासी नीतू रविवार को पारिवारिक विवाद के चलते अकबरपुर गांव के पास बने टावर पर चढ गई। उसका पति से किसी अन्य महिला से संबंध होने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर नाराज टावर पर चढ़ गई और हंगामा करने लगी। महिला को टावर पर चढ़ा देखकर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने तत्काल घटना की सूचना इकौना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद महिला को टावर से नीचे उतारा। पुलिस ने महिला से पूरे मामले की जानकारी ली और पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के संबंध में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें