फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: दशहरा देखने गई महिला को पीटा, पति समेत तीन पर केस

Sat, 24 Oct 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर। सोनवा क्षेत्र के पुरखियापुर निवासी राजकुमारी (20) की पिटाई के मामले में पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता के पिता सिगरेटरी की तहरीर पर कार्रवाई की गई है। तहरीर के मुताबिक, राजकुमारी की शादी दो वर्ष पहले बहराइच जिले के ककरही गांव निवासी राजू से हुई थी। आरोप है कि कम दहेज मिलने पर ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करते थे। करीब एक वर्ष पहले उसे घर से निकाल दिया गया था। मंगलवार रात तुलसीपुर में दशहरा देखने के दौरान पति राजू, अरबिंद और प्रियंका देवी ने गाली-गलौज कर पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें