फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: महिला पर बालक को पीटने का आरोप

Mon, 07 Sep 2026 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
घायल वसीम
विज्ञापन
गिरंट बाजार। हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र के मनवरिया भोजा निवासी हियात अली ने रास्ते के विवाद में महिला पर उनके 10 वर्षीय बेटे की पिटाई का आरोप लगाया है। हियात ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मनवरिया भोजा निवासी हियात अली ने बताया कि उनके घर आने-जाने का रास्ता सौखत के घर के सामने से होकर जाता है। आरोप है कि इसी रास्ते से आने-जाने को लेकर दूसरे पक्ष के लोग अक्सर रोक-टोक करते हैं। हियात ने बताया कि रविवार शाम लगभग सात बजे उनका बेटा वसीम (10) उक्त रास्ते से जा रहा था। इस दौरान सौफूला पत्नी सौखत ने बच्चे को गाली देना शुरू कर दिया। विरोध पर लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर दी। हमले में उनके बेटे के सिर व शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट आई है। थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें