फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: व्रत रखकर पुत्र की दीर्घायु की कामना

Fri, 15 Aug 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
​​भिनगा में हल छठ की पूजा करतीं सुहागिनें। -संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पहले भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल छठ का व्रत रखा जाता है। भगवान बलराम की पूजा के साथ छठ माता की भी पूजा की जाती है। बृहस्पतिवार को महिलाओं ने सुबह से ही निर्जला व्रत रखा। महुआ, कुश, तिन्नी के चावल, सिंदूर व दही आदि से छठ माता की पूजा कर संतान की लंबी आयु और सुखी जीवन की कामना की। पंडित राधेश्याम मिश्रा ने बताया कि यह व्रत रखने से संतान को रोग, भय, और अनिष्ट से मुक्ति मिलती है। इस दिन माताओं को महुआ की दातुन और महुआ खाने का भी विधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें