फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: परिवर्तन की दिखी बयार, टूटी जाति व धर्म की दीवार

Fri, 05 May 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भितरघाती कर सकते राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों संग खेला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद भिनगा व नगर पंचायत इकौना में इस बार हुए नगर निकाय चुनाव मे परिवर्तन की बयार ने जाति व धर्म की दीवार को भी ढहा दिया। लोगों ने दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर पहली बार बदलाव के लिए मतदान किया। जिसका क्या असर हुआ, यह 13 मई को पता चलेगा।
नगर पालिका परिषद भिनगा में विगत एक दशक से जाति व धर्म की राजनीति करने वालों को इस बार मतदाताओं ने करारा जवाब दिया। विगत चुनाव की भांति इस चुनाव में भी कोई खेला न हो इसके लिए मतदाताओं ने बदलाव के लिए जाति व धर्म की दीवार ढहा दी। कई राजनीतिक दलों के दिग्गजों व कट्टर समर्थकों ने भी बदलाव के लिए दलगत राजनीति को ताक पर रख दिया।
विज्ञापन

परिवर्तन की ऐसी बयार बही कि लोगों ने विपरीत विचारधारा के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने से भी गुरेज नहीं किया। इतना ही नहीं जाति व धर्म की दीवार को तोड़ते हुए बदलाव के लिए विपरीत विचारधारा के प्रत्याशी को खुले मन से वोट देने के लिए समर्थन करते भी दिखे। यही स्थिति नगर पंचायत इकौना की भी रही। जहां बदलाव के लिए लोगों ने खुले मन से वोट व समर्थन किया।

बाक्स में-
भितरघाती करते रहे खेल
नगर पालिका परिषद भिनगा व नगर पंचायत इकौना में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भितरघातियों से भी जूझते दिखे। बुधवार देर रात तक प्रत्याशी के समर्थन में जन-जन से मतदान की अपील करने वालों की मतदान दिवस पर निष्ठा बदली दिखी। वह एजेंट होने के बावजूद न तो अपने प्रत्याशी की जीत को लेकर गंभीर दिखे और न ही मतदाताओं को ही रिझाते नजर आए। ज्यादातर एजेंट स्थानीय वार्ड के होने के कारण जहां उनकी निष्ठा अध्यक्ष व सदस्य पद पर अलग-अलग देखने को मिली। वहीं दूसरे प्रत्याशियों से भी संबंध खराब न हो, इसके लिए वह विरोधी दल व प्रत्याशी का भी समर्थन करते दिखे। ऐसे में नगर चुनाव में भितरघातियों के कारण राजनीतिक दलों व निर्दलीय प्रत्याशियों का खेल बिगाड़ सकता हैं।
बाक्स में-
हमार निशान देखो बाकी तोहार मर्जी
नगर पालिका परिषद भिनगा व नगर पंचायत इकौना में सत्ता दल व विपक्ष के प्रत्याशी न सिर्फ भितरघातियों का शिकार हुए। बल्कि उनके दल से चुनाव लड़ रहे सभासद पद के प्रत्याशी भी भितरघात करने से नहीं चूके। कई बूथ पर सभासद प्रत्याशी व उनके समर्थक मतदाताओं से सभासद पद पर उनके पक्ष में मतदान की अपील करते देखे गए। जबकि अध्यक्ष पद के लिए उन्होंने मतदाताओं को अपनी मनमर्जी के अनुसार प्रत्याशी का चयन करने की स्वतंत्रता दी गई। कई जगह सभासद पद के प्रत्याशी यह कहते सुनाई पड़े कि हमार निशान देखो बाकी तोहार मर्जी।
बाक्स में-
भोजन नाश्ता त्याग कर मतदाताओं को रिझाते रहे प्रत्याशी
नगर पालिका परिषद भिनगा व नगर पंचायत इकौना में चुनाव लड़ने वाले अध्यक्ष व सभासद पद के ज्यादातर प्रत्याशी चिलचिलाती धूप की परवाह किए बगैर पूरे दिन पोलिंग बूथों की परिक्रमा करते रहे। इस बीच न तो उन्हें भूख का अहसास हो रहा था और न ही प्यास का। समर्थकों व परिवार के लोगों के कहने के बावजूद वह भोजन व नाश्ता पानी बाद में देखेंगे कह कर मतदाताओं को रिझाने में लगे रहे।
बाक्स में-
जिनके एजेंट उन्हीं में नहीं दिखी निष्ठा
नगर पालिका परिषद भिनगा के कई पोलिंग बूथों पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के चुनाव एजेंटों की निष्ठा न तो अपने प्रत्याशी में दिखी और न ही दल में। वह जिस दल व प्रत्याशी के चुनाव एजेंट थे। उनका भोजन व नाश्ता पानी तो प्रयोग किए लेकिन जब मतदाताओं को रिझाने की बारी आई तो हर बार उन पर निजी स्वार्थ हावी दिखा।
बाक्स में-
मतदान एजेंटों के विरोध के कारण नहीं कर सके मतदान
नगर पालिका परिषद भिनगा के बनकटवा स्थित बूथ संख्या 16 पर दो युवक मतदान करने आए थे। जिनके पास मतदाता पहचान पत्र व वोटर पर्ची भी थी। लेकिन मतदान केंद्र पर मौजूद अध्यक्ष व सदस्य पद के एजेंटों ने दोनों को पहचानने से इंकार कर दिया। साथ ही एजेंटों ने वार्ड के कम से कम 15 लोगों से पहचान साबित कराने के बाद मतदान करने की बात कही गई। सभी एजेंटों के विरोध के बाद पीठासीन ने चाहते हुए भी दोनों को मतदान करने से मना कर दिया।
विज्ञापन


बाक्स में
प्रेक्षक व अधिकारी पल पल लेते रहे अपडेट
नगर पालिका परिषद भिनगा व नगर पंचायत इकौना में मतदान के दौरान कहीं कोई चूक न हो इसके लिए प्रेक्षक विजय किरन आनंद, डीएम नेहा प्रकाश व एसपी प्राची सिंह एवं सीडीओ अनुभव सिंह सहित एडीएम, एएसपी, एसडीएम व सीओ सहित जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट एक बूथ से दूसरे बूथ पर जाकर पूरे दिन चुनाव का अपडेट लेते दिखे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें