फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बूथ स्तर तक जनता से करेंगे संवाद

Wed, 24 May 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की लक्ष्मण नगर मंडल की बैठक हुई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। भाजपा जिला इकाई की ओर से महा जनसंपर्क अभियान के तहत मंडलीय बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को आगामी अभियानों व कार्यक्रमों को लेकर लक्ष्मण नगर मंडल की कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह ने की।
विज्ञापन

भाजपा के जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला ने कहा कि महा जनसंपर्क अभियान का मुख्य उद्देश्य घर-घर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है। एक माह तक चलने वाले महा जनसंपर्क अभियान के तहत कार्यकर्ता मंडल, शक्ति केंद्र व बूथ स्तर पर जनता व लाभार्थियों के बीच निरंतर संवाद करेंगे। जिला मंत्री अरुण पांडे ने कहा कि सभी कार्यकर्ता जनसंपर्क के लिए जाएंगे। जिला मीडिया प्रभारी संजू तिवारी ने कहा कि जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता से अच्छा समर्थन मिलेगा। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री रजनीश सिंह ने किया। इस दौरान अमृतलाल वर्मा, शिवेंद्र मिश्रा, शेषराज मिश्रा, पप्पू जायसवाल, अनेक त्रिपाठी, उत्तम मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें