श्रावस्ती। नगर निकाय में चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों, कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी, ड्राइवर, क्लीनर व हेल्पर डाक मतपत्र के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। डीएम नेहा प्रकाश ने बताया कि ऐसे मतदाता जो चुनाव ड्यूटी के कारण मतदान दिवस पर यदि ड्यूटी के कारण मतदान करने में असमर्थ हैं, तो वे प्रारूप-क पर डाक मतपत्र के लिए आवेदन भरकर प्रथम प्रशिक्षण में अथवा उससे पूर्व मतदान तिथि से कम से कम सात दिन पहले संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर को उपलब्ध करा दें। प्ररूप-क के साथ निर्वाचन ड्यूटी आदेश की एक प्रति, मतदाता पहचान पत्र या सेवायोजक द्वारा जारी पहचान पत्र अथवा किसी पहचान पत्र की प्रति संलग्न करना अनिवार्य है। इसके लिए उपायुक्त स्वत: रोजगार व प्रभारी अधिकारी डाक मतपत्र को नोडल नामित किया गया है। संवाद