श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत बृहस्पतिवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों ने जागरूकता चौपाल लगाई। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि चौपाल में महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए। उन्हें सोशल मीडिया पर मजबूत पासवर्ड रखने, अनजान लोगों से दोस्ती न करने, निजी जानकारी और ओटीपी साझा न करने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी गई। साइबर अपराध होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया। साथ ही छेड़छाड़, घरेलू हिंसा और महिला उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरत पड़ने पर पुलिस से मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया।