फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पांचवें चरण में 201 ग्राम पंचायतों में पहुंचेगा पानी

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जलजीवन मिशन की बैठक करती डीएम - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। जल जीवन मिशन (हर घर नल से जल) योजना की शुक्रवार को समीक्षा बैठक हुई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई बैठक में पांचवें चरण में चयनित 201 गांव की समीक्षा की गई। बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम एसएम असजद ने डीएम नेहा प्रकाश को बताया कि फेज-2 में कार्यदायी संस्था को आवंटित सभी 218 ग्रामों का प्राक्कलन प्रेषित किया जा चुका है।
विज्ञापन

इसमें 213 ग्रामों का प्राक्कलन राज्य स्तरीय समिति द्वारा स्वीकृत किया जा चुका है। फर्म की ओर से 77 परियोजनाओं पर कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त फेज-5 के तहत 201 ग्राम पंचायतें कार्यदायी संस्था को आवंटित की गई हैं। जिनके द्वारा 34 प्राक्कलन प्रस्तुत किए गए हैं।
इसे समिति की स्वीकृति के बाद राज्य पेयजल मिशन को भेजा गया है। इस पर डीएम ने निर्देश दिया कि श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर प्रतिदिन अपेक्षित प्रगति की जाए। बैठक में कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबंधक सहित सहायक अभियंता व अवर अभियंता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें