श्रावस्ती। न्यायालय बहराइच के आदेश पर मल्हीपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को सात वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। सीओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय की ओर से वर्ष 1991 के मारपीट के प्रकरण के आरोपियों को न्यायालय में हाजिर करने के लिए अधिपत्र जारी किया गया था। इसके अनुपालन में मल्हीपुर थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह ने टीम के साथ दबिश देकर परसाडेहरिया निवासी गाजू, जाबिर, भल्लू उर्फ मुमताज, फकीरे, छेदी, हसन मोहम्मद व रामसूरत को गिरफ्तार कर न्यायालय बहराइच भिजवाया।