श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत बृहस्पतिवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों ने जागरूकता चौपाल का आयोजन किया। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि चौपाल में मौजूद महिलाओं व बालिकाओं को सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, फर्जी वेबसाइट, संदिग्ध लिंक आदि से होने वाली ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई। साथ ही सभी को बचाव के तरीके बताए गए। साथ ही सभी को ओटीपी साझा न करने, सोशल मीडिया पर मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने व साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के प्रति जागरूक किया गया।