तुलसीपुर। मल्हीपुर क्षेत्र के मल्हीपुर खुर्द गांव निवासी महमूद रजा (20) शनिवार को घर के अंदर सो रहे थे। तभी अचानक भरभराकर दीवार गिर गई। दीवार के नीचे वह दब गए। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में भर्ती कराया।