फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आंधी से गिरी दीवार, दो महिलाएं घायल

Sun, 27 Sep 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर। सोनवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लक्ष्मननगर में शनिवार रात तेज आंधी के दौरान ईंट की दीवार ढह गई। दीवार के मलबे में पड़ोस की दो महिलाएं दब गईं। परिजनों ने मलबा हटाकर दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। लक्ष्मननगर निवासी शोभाराम की भाभी धनराजी व पौत्र दुष्यंत की पत्नी पुनीता शनिवार रात अपने घर पर बैठी थीं। इस दौरान तेज हवा व बारिश से पड़ोसी कृष्ण कुमार के छत की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने की सूचना पर परिजन दौड़ कर बाहर आए और ग्रामीणों की मदद से दीवार के मलबे को हटाया। ईंट लगने से गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें