फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती: पंचायतों में रिक्त पदों पर दो मार्च को होगा मतदान

Thu, 16 Feb 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में रिक्त ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित ग्राम प्रधान पद पर दो मार्च को मतदान कराया जाएगा। इसके लिए गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी पंच स्थानीय व डीएम की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा प्रकाश ने बताया कि जिले के सदस्य ग्राम पंचायत एवं ग्राम प्रधान के रिक्त पदों पर उप चुनाव होना है। इसके लिए नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने का अंतिम तिथि 20 फरवरी सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक का है।
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच 21 फरवरी, नाम वापसी व प्रतीक चिन्ह का आवंटन 22 फरवरी को किया जाएगा। यदि आवश्यक हुआ तो दो मार्च को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान व 04 मार्च सुबह 08 बजे से मतगणना कराई जाएगी।
जिले में सिरसिया के ग्राम पूरे प्रसाद, रामपुर देवमन व खैरी तराई में ग्राम प्रधान का पद रिक्त है। इसके साथ ही सिरसिया क्षेत्र में एक पद, जमुनहा में 17 पद, इकौना में 12 पद व गिलौला में 20 ग्राम पंचायत सदस्य के पद रिक्त हैं। जिन पर उपचुनाव कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें