फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस मनाया

Sun, 13 Sep 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
रामलीला मैदान में आयोजित विहिप के स्थापना दिवस कार्यक्रम में मौजूद अ​ति​थ
विज्ञापन
श्रावस्ती/कटरा। जिले में रविवार को विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर इकौना के रामलीला मैदान और सिरसिया स्थित प्राचीन बाबा नागेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित हुए। इकौना में जिला अध्यक्ष रघुपति पांडेय की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि सह क्षेत्र गौ रक्षा प्रमुख पूरन सिंह ने कहा कि विहिप का उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों को दूर करना, सनातन धर्म की रक्षा और समाज में समरसता स्थापित करना है। उन्होंने जाति-पाति व ऊंच-नीच का भेदभाव मिटाकर समाज को एकजुट करने पर जोर दिया। सिरसिया में भी उन्होंने हिंदू समाज की एकता और संस्कृति की रक्षा का आह्वान किया। इस मौके पर राजकुमार सोनी, अजीत प्रताप सिंह, अजय जायसवाल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें