फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कब्जा हटवाने के लिए एसडीएम से मिले ग्रामीण

Wed, 02 Aug 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ैला कमला भारी में हिंदू समुदाय के धार्मिक स्थल पर दूसरे समुदाय के लोगों ने छप्पर रख लिया है। वहां हैंडपंप लगा कर कब्जा किए हुए हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने बुधवार उप जिलाधिकारी रामदत्त राम से मिलकर उन्हें एक शिकायती पत्र सौंपा है। जिसमें ग्रामीणों ने एसडीएम से हस्तक्षेप कर धार्मिक स्थल से कब्जा हटाने की मांग की है। शिकायत करने वालों में राघवेंद्र मिश्रा, कृष्ण बहादुर, संदीप, संजय कुमार, सतीश, राकेश, बंसी ,गोपी कांत, राधेश्याम, विमला देवी, गीता देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

गैर इरादतन हत्या आरोपी की जमानत खारिज
श्रावस्ती। गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम गुटुहरू निवासी पवन कुमार गैर इरादतन हत्या के आरोप में जिला कारागार बहराइच में निरुद्ध है। उसकी ओर से जिला जज न्यायालय ने जमानत प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसका जिला शासकीय अधिवक्ता केपी सिंह ने विरोध किया। इसके बाद जिला जज देवेंद्र सिंह ने गैर इरादतन हत्यारोपी की जमानत खारिज कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें