श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदनकुड़ी में शुक्रवार को एक सामाजिक संस्था की ओर से नशा विरोधी जागरूकता अभियान के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से मौजूद एसपी ने ग्रामीणों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।
एसपी प्राची सिंह ने कहा कि नशा नाश की जड़ है। नशा करने वाला न सिर्फ स्वयं की जिंदगी से खेलता है। बल्कि परिवार को भी बर्बाद करता है। ऐसा सुनने में आया है कि गांंव में ज्यादातर लोग नशे का सेवन करते हैं। इसलिए इस गांव से नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान उन्होंने नशीली दवाओं, शराब व अन्य मादक द्रव्यों के सेवन को जड़ से खत्म करने का संकल्प दिलाया। साथ ही लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों की समय-समय पर काउंसलिंग करते रहें। परिजन बच्चों की बदलती आदतों का ध्यान रखें उन्हें नशे के दुष्प्रभाव और उससे होने वाले अपराधों के बारे में भी बताएं। इस मौके पर एएसपी प्रवीण कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक भिनगा जीतेंद्र कुमार सिंह, सद्भावना अध्यक्ष योगेंद्र मणि त्रिपाठी सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।