फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: विश्व जनसंख्या दिवस पर निकाली वाहन रैली

Tue, 11 Jul 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जन जागरूकता के लिए मंगलवार को एक वाहन रैली निकाली गई। कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद डीएम कृतिका शर्मा ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि जिले में 31 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मना कर लोगों को जनसंख्या नियंत्रण में हिस्सेदारी के लिए परिवार नियोजन के सुरक्षित व आसान तरीकों को अपनाने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनसंख्या स्थिरता के लिए जिले में गांव स्तर से लेकर मुख्यालय स्तर तक जागरूकता कार्यक्रम संचालित कराए जाए। इसकी थीम आजादी के अमृत महोत्सव में हम लें यह संकल्प-परिवार नियोजन को बनाएंगे, खुशियों का विकल्प पर आधारित रहेगी। इस दौरान लोगों को परिवार नियोजन के उपाय बताते हुए उन्हें अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। इसी से छोटा परिवार, सुखी परिवार का सपना साकार होगा।
उन्होंने कहा कि समाज के चहुमुखी विकास के लिए जनसंख्या को नियंत्रित करना काफी अहम हो गया है। बाल विवाह भी जनसंख्या बढ़ने का एक कारक है। इसके लिए हम लोगों को विशेष प्रयास करके लोगों को जागरूक करना होगा, ताकि वह अपने पुत्र व पुत्रियों का बाल विवाह न करें। कार्यक्रम में सीएमओ डा. एपी सिंह, एसीएमओ डा. वीके श्रीवास्तव, डा. उदयनाथ, राकेश गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें