वीरपुर। नवीन मॉडर्न क्षेत्र की ग्राम पंचायत महदेईया के मजरा मिश्रीपुरवा निवासी सब्जी विक्रेता प्रदीप शुक्ला ने कुछ लोगों पर रास्ते में रोककर पिटाई का आरोप लगाया है। थाने में दी तहरीर में प्रदीप ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव निवासी कुछ लोगों के साथ उनका विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को वह सब्जी बेचकर घर लौट रहे थे। इस दौरान श्याम देवरिया व महदेईया गांव के बीच मोड़ के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उनकी लाठी-डंडों से पिटाई की। हमले में उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई है। शोर सुन पहुंचे ग्रामीणों को देख विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर आई डायल 112 पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी इकौना में भर्ती करवाया। थाना प्रभारी जयहरि मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।