श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत बुधवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों ने जागरूकता चौपाल का आयोजन किया। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि चौपाल में मौजूद महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा उपायों, कानूनी अधिकारों व हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक के प्रति सचेत करते हुए ओटीपी साझा न करने व मजबूत पासवर्ड लगाने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल सूचना देने की अपील की गई। चौपाल में मौजूद महिलाओं व बालिकाओं को यूपी कॉप एप व सीसीटीएनएस पर मिलने वाली ऑनलाइन सुविधाओं के बारे में भी बताया गया।