मदरसा अरबिया अनवारूल उलूम भिनगा बना हज ई-सुविधा केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। हज यात्रा पर जाने के इच्छुक हज सुविधा एप अथवा हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई की वेबसाइट पर 20 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए मदरसा अरबिया अनवारुल उलूम भिनगा को हज ई-सुविधा केंद्र बनाया गया है।
यह जानकारी देते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेन्द्र राम ने बताया कि हज 2024 यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन चार दिसंबर से लिया जा रहा है। इच्छुक लोग हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई की वेबसाइट अथवा मोबाइल एप हज सुविधा पर 20 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हज यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति लखनऊ की ओर से भिनगा के मोहल्ला मंगल भट्ठा स्थिति मदरसा अरबिया अनवारूल उलूम को हज फैसिलिटेशन सेंटर बनाया गया है।
इसके नोडल अधिकारी मोहम्मद शरीफ हैं। जिनका मोबाइल नंबर 9450747941 है। इसके अतिरिक्त इनामुलहक के मोबाइल नंबर 9450747694 से भी संपर्क किया जा सकता है। जहां हज पर जाने के इच्छुक का नि:शुल्क हज आवेदन कराया जाएगा। किसी भी समस्या व जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति लखनऊ कार्यालय के कंट्रोल रूम प्रभारी मोहम्मद शादाब खां कनिष्ट सहायक (लेखा) के सीयूजी नंबर 7310103532 पर भी संपर्क कर सकते हैं। संवाद