श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान के तहत जिलेभर में शक्ति मोबाइल टीम की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र में बदला चौराहे पर टीम ने अभियान चलाया। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने कहा कि यूपी कॉप एप के माध्यम से महिलाएं कहीं भी रहकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। अन्य लोग भी इस एप के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने के साथ ही समाधान की स्थिति भी देख सकते हैं।