श्रावस्ती। जिला भ्रमण के दूसरे दिन गुरुवार को यूनिसेफ की टीम ने इकौना के मझौवा सुमाल उच्च प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाई। टीम के सदस्यों ने शिक्षा व स्वास्थ्य को लेकर शिक्षकों व छात्रों से संवाद किया। यूनिसेफ की कंट्री चीफ सिंथिया ने प्रदेश चीफ जकारी ऐडम के साथ मझौवा सुमाल में चौपाल लगाई। उन्होंने बच्चों की शिक्षा के बारे में जानकारी ली। अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा। इसके बाद टीम इसी ग्राम के मजरा गुलवरिया पहुंची। वहां पर बाल विकास परियोजना की ओर से चौपाल लगाई गई। इसका यूनिसेफ की चीफ ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। यहां बच्चों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भारतीय संस्कृति के पारंपरिक गीत भी प्रस्तुत किए।
राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मन लगाकर समूह को आगे बढ़ाने की सलाह दिया। इस मौके पर डीपीओ पीके दास, बीडीओ डाॅ. जीतेंद्र नाथ दूबे, बीईओ प्रिया पाठक, यूनिसेफ के प्रोग्राम मैनेजर अमित मल्होत्रा, नबीला जमशेद, रवीश, कनपुरिया सिंघल, निर्मल सिंह, पीयूष अन्थोनी आदि मौजूद रहे। इसके बाद टीम के सदस्यों ने बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती का भ्रमण किया। संवाद