फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सियार के हमलों में दो महिलाएं घायल

Sat, 19 Sep 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना। इकाैना क्षेत्र के तिलकपुर निवासी दो महिलाओं पर शुक्रवार को सियार ने अलग-अलग हमला कर दिया। हमलों में घायल दोनों महिलाओं को परिजनों ने सीएचसी इकाैना में भर्ती करवाया। इकौना क्षेत्र की ग्राम तिलकपुर निवासी बड़का (75) सुबह आठ बजे फूल तोड़ने के लिए गई थीं। तभी सियार ने उनके हाथ पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं, गांव की ही रीता (65) सुबह करीब 10 बजे बकरी चराने के लिए गई थीं। इसी दौरान अचानक सियार ने उनके हाथ पर हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गईं। दोनों महिलाओं के परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें