फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: दो पीड़ितों को वापस मिले ठगी के 18,100 रुपये

Sat, 17 Oct 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। साइबर ठगी के दो पीड़ितों के बैंक खातों में शनिवार को 18,100 रुपये वापस कराए गए। सीओ साइबर क्राइम आलोक कुमार सिंह ने बताया कि भिनगा कोतवाली क्षेत्र के बंटिहवा सिटकहवा निवासी कमाल के खाते से 24 अप्रैल को यूपीआई के जरिए 75 हजार रुपये ठग लिए गए थे। शिकायत पर जांच के बाद 15 हजार रुपये वापस कराए गए। शेष रकम की वापसी का प्रयास जारी है। वहीं, अमवा निवासी सत्यम वर्मा के खाते से 25 जनवरी 2025 को यूपीआई के जरिए 26,988 रुपये की ठगी हुई थी। उनके खाते में 3,100 रुपये वापस कराए गए हैं। शेष रकम वापस कराने के लिए साइबर क्राइम टीम प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें