बिना मान्यता प्राप्त विद्यालय में पढ़ते विद्यार्थी।
कटरा। बिना मान्यता संचालित विद्यालयों के प्रति जिला प्रशासन की ओर से अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत डीएम अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देश पर इकौना क्षेत्र में चल रहे बिना मान्यता के दो विद्यालयों को बंद कराया गया। नायब तहसीलदार विजय कुमार व बीईओ अमित कुमार ने इकौना के चैनपुर गांव में संचालित एएलएस एकेडमी लपोकी तालाब व राजकला पब्लिक स्कूल मुखियापुरवा तिलकपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों विद्यालयों के कर्मचारी मान्यता संबंधित कागजात नहीं दिखा सके। इस पर अधिकारियों ने अवैध रूप से संचालित दोनों विद्यालयों का संचालन बंद करा दिया है। साथ ही यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों का तत्काल नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराया गया। इस मौके पर नंदकिशोर मौर्य, सुधीर मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।