फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: वाहन की टक्कर से दो श्रीलंकाई पर्यटक घायल

Thu, 08 Oct 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
इकौना सीएचसी में भर्ती श्रीलंकाई।
विज्ञापन
कटरा/वीरपुर। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में दर्शन-पूजन के लिए आए श्रीलंका के दो अनुयायी बुधवार रात बौद्ध परिपथ पर तेज रफ्तार वाहन से टकरा गए। दोनों को सीएचसी इकौना में भर्ती करवाया गया है। श्रीलंका से आए अनुयायी चंद्रलता मल्ल शेखर (51) व विमल रत्ना (65) बुधवार को दर्शन-पूजन के लिए तपोस्थली आए थे। सुबह दोनों अनुयायी जैतून बिहार में दर्शन-पूजन करने गए थे। जहां से दर्शन-पूजन के बाद पैदल ही वापस लंका गेस्ट हाउस श्रावस्ती लौट रहे थे। इस दौरान नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र में श्वेतांबर जैन मंदिर के सामने रात लगभग नौ बजे उनकी टक्कर अज्ञात वाहन से हो गई। अनुयायियाें के साथ मौजूद उनके साथियों ने उन्हें सीएचसी इकौना में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें