श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोपालपुरवा निवासी चंद्रमौली मिश्रा व रवि शंकर मिश्रा के बीच जमीन का विवाद है। रविवार की देर शाम रवि शंकर का बेटा आनंद ट्रैक्टर लेकर खेत जा रहा था। वहीं, चंद्रमौली का बेटा राजेश सामने से बाइक से आ रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में एक पक्ष के चंद्रमौली मिश्र व राजेश और दूसरे पक्ष के रवि शंकर मिश्र व आनंद घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर मारपीट, गाली-गलौज, धमकी देने व वाहन क्षतिग्रस्त करने की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।