श्रावस्ती। भिनगा के दहाना तिराहा के पास स्थित दो दुकानों पर बुधवार की रात चोरी हो गई। पीड़ित लाल बाबू ने बताया कि चोर उनकी दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखी नकदी व सामान उठा ले गए। वहीं चोरों ने जाकिर हुसैन के गुमटी का ताला तोड़कर उसमें रखा आठ हजार रुपया व दुकान का सामान उठा ले गए। लाल बाबू ने बताया कि चोरों ने दुकान में लगे एलसीडी टीवी व सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया। लेकिन डीवीआर रिकॉर्डर में शिवाजीपुरम मोहल्ला निवासी वीरेंद्र यादव दिखा है। सूचना पर आई डाॅयल 112 पुलिस वीरेंद्र को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई है। संवाद