सड़क हादसे में पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली
जमुनहा(श्रावस्ती)। बनघुसरा मोड़ के पास शनिवार को पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक व महिला जख्मी हो गए। सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम ककरहा रमपुरवा निवासी इदरीश शनिवार को मल्हीपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर आया था। यहां से अपने साले की पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। मल्हीपुर-भिनगा मार्ग पर बनघुसरा मोड़ पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। दोनों को एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय, भिनगा पहुंचाया गया। इदरीस की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज, बहराइच रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने बताया कि इदरीस के सीने में गंभीर चोट लगी है। वहीं, महिला के हाथ में मामूली चोट आई है। संवाद
ट्रैक्टर-ट्राॅली, चालक घायल
जमुनहा(श्रावस्ती)। मुरावन पुरवा संपर्क मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया में ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया फंस गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटते समय खलासी विजय कुमार (30) कूद गया। वहीं, चालक सुनील कुमार (19) ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर घायल हो गया। ग्रामीणों ने सुनील को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने मेडिकल काॅलेज, बहराइच रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से पेट व पैर में गंभीर चोट आई है। संवाद