श्रावस्ती। मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम मल्हीपुर खुर्द निवासी बिंदेश्वरी (45) बुधवार को साइकिल से साईगांव चौराहा गए थे। देर शाम लौटते समय सामने से आ रहे क्षेत्र के ग्राम भेलागांव के मजरा मुरचाहवा निवासी पंकज कुमार (26) की बाइक से टकरा गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया गया। वहां से बिंदेश्वरी को मेडिकल कॉलेज बहराइच व पंकज को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया।