अड़राई चौराहे पर हुई दुर्घटना के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : अड़राई चौराहे पर हुई दुर्घटना के बाद जुटी भीड़।
तुलसीपुर। हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र की ग्राम पंचायत ददौरा के मजरा गलगलकोटिया निवासी कुलदीप(25) व अशोक कुमार(42) बुधवार शाम बाइक से सोनवा थाना क्षेत्र के तुलसीपुर बाजार से घर लौट रहे थे। इस दौरान सोनवा थाना क्षेत्र के अडराई चौराहे के पास सामने से आ रही कार से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया।