श्रावस्ती। बहराइच जिले के पयागपुर क्षेत्र अंतर्गत सुनगा बरगदही निवासी अशफाक (40) शनिवार को बाइक से भिनगा आए थे। उनके साथ चाचा सुबेदार (55) भी थे। भिनगा-बहराइच मार्ग से लौटते समय खरगौरा मोड़ के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार से टकराकर दोनों घायल हो गए। दोनों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया गया। हादसे के बाद दूसरा बाइक चालक भाग गया।