फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कक्षा में बेहोश हुईं दो छात्राएं, पहुंचाया अस्पताल

Fri, 24 Feb 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। संविलियन विद्यालय कोट मुबारकपुर में शुक्रवार शिक्षण कार्य के दौरान कक्षा में बैठीं दो छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी गिलौला में भर्ती कराया। इससे पहले भी किन्हीं कारणों से विद्यालय में सात बच्चे बेहोश हो चुके हैं।
विज्ञापन

गिलौला विकास क्षेत्र के कोट मुबारकपुर निवासी रमई की पुत्री शालिनी व रामसनेही की पुत्री क्रांती संविलियन विद्यालय में कक्षा 7 की छात्रा हैं। प्रभारी शिक्षिका प्रभा कुमारी दिन में पढ़ा रही थी। अचानक दोनों छात्राएं बेहोश हो गई। तेज बुखार आ गया था। जिन्हें शिक्षिका ने अतिरिक्त कक्ष में लेटाया। विद्यालय के अनुचर राकेश पांडे की सूचना पर परिवारीजनों ने एंबुलेंस से दोनों छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
सहायक अध्यापक अभिनव पाठक ने बताया कि बच्चों के बेहोश होने का सिलसिला विद्यालय में कई महीनों से चल रहा है। अब तक करीब 9 बच्चे बेहोश हो चुके हैं। बेहोश होने वालों में उत्तम पांडे, मधु पांडे, रमन पाठक, अंकित, विकास पांडे, नफीसुल और नीलू शामिल हैं। प्रभारी शिक्षिका का कहना है कि संभव है कि मौसम परिवर्तन के कारण ऐसा हुआ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें