फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: परामर्श केंद्र में दो दंपतियों में कराई गई सुलह

Mon, 01 Jun 2026 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को दो दंपतियों में सुलह समझौता कराकर मनमुटाव दूर किया गया। प्रभारी उप निरीक्षक शिवशरण गौड़ ने बताया कि सोनवा क्षेत्र के ग्राम केशवपुर पजावा निवासी नीतू देवी व हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र के ग्राम गौसपुर निवासी शिवचरण, भिनगा क्षेत्र के ग्राम मछरिहवा निवासी खुशबू देवी व इकौना के ग्राम भुतहा निवासी संदीप के मध्य लंबे अरसे से विवाद चल रहा था। दोनों दंपतियों को समझा बुझाकर आपस में सुलह समझौता कराया गया। इससे दोनों दंपती एक-दूसरे के साथ रहने के लिए राजी हुए। इस मौके पर महिला थाना प्रभारी पुष्पलता, सोहनलाल मिश्रा, दीनानाथ गुप्ता, महिला आरक्षी अर्चना रावत आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें