श्रावस्ती। सोनवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुडिया तुरहनी निवासी ननके व शहजाद को सोमवार को एसीजेएम ने चोरी की योजना बनाने का दोषी करार देते हुए जेल में बिताई अवधि के कारावास व 500-500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। ननके व शहजाद को वर्ष 2006 में सोनवा पुलिस ने चोरी की योजना बनाते समय गिरफ्तार किया था। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत सोमवार को दोनों को न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया, जहां उन्हें सजा सुनाई गई।