फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: दो बच्चों को बालश्रम से कराया मुक्त

Fri, 24 Jul 2026 08:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
प्रतिष्ठान में जांच करते कर्मी
विज्ञापन
श्रावस्ती। बाल श्रम मुक्ति अभियान व ऑपरेशन रक्षा के तहत एएचटी थाना प्रभारी लाल साहब सिंह ने शुक्रवार को पुलिस टीम के साथ चेकिंग की। इस दौरान दो प्रतिष्ठानों पर बच्चे कार्य करते मिले, जिन्हें पुलिस ने बाल श्रम से मुक्त करवाया। पुलिस ने जनजागरूकता अभियान भी चलाया। निरीक्षण के दौरान एक बाइक रिपेयरिंग की दुकान पर 14 वर्ष से अधिक आयु का किशोर काम करता मिला। इसके बाद बाल श्रम अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई हुई। एक प्रतिष्ठान पर 14 वर्ष से कम आयु का बालक काम करता मिला। उसे मुक्त कराकर संरक्षणात्मक कार्रवाई की गई। खैरी मोड़ स्थित एक अन्य प्रतिष्ठान से भी 14 वर्ष से कम आयु का बालक मुक्त करवाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि अभियान के तहत तीन बच्चों का चिह्नांकन किया गया, जिनमें दो बालकों को बाल श्रम से मुक्त कराकर बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष प्रस्तुत किया गया और विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें