फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: दो बाइक भिड़ी, एक की मौत दो गंभीर

Wed, 14 Oct 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। गिलौला क्षेत्र के लेंगड़ी गूलर मोड़ पर दो बाइक आमने-सामने भिड़ गईं। दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बहराइच रेफर कर दिया गया। गिलौला थाना क्षेत्र के लेंगड़ी मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में लेंगड़ी गूलर निवासी राजन पाठक (16) की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी गिलौला पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने राजन पाठक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल एक युवक को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल व आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें