जमुनहा। मल्हीपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत लक्ष्मनपुर कोटी के मजरा गुरहवा निवासी महेश कुमार यादव (18) रविवार देर शाम बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए मल्हीपुर जा रहे थे। जमुनहा-मल्हीपुर मार्ग पर कानीबोझी चौराहे के पास सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार लखीमपुर खीरी जिले के शारदा नगर क्षेत्र के हजरिया निवासी रामविलास (35) से टकरा गए। रामविलास ईंट भट्ठे पर काम करते हैं, वह सब्जी लेने साप्ताहिक बाजार बनगई जा रहे थे। हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती करवाया।