इकौना (श्रावस्ती)। जिला पुलिस ने मंगलवार रात एसपी प्राची सिंह के निर्देश पर अवैध शराब निर्माण व बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। इस दौरान न्यू मार्डन थाना कटरा पुलिस ने दस लीटर कच्ची शराब के साथ ग्राम चक्र भंडार निवासी अनूप कुमार यादव को गिरफ्तार किया। इकौना पुलिस ने भी ग्राम पोलाघाट निवासी संतोष कुमार को दस लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा।
दूसरी तरफ जिला पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाते हुए नौ संदिग्धों को गिरफ्तार किया। साथ ही वाहन चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर 22 वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम में ई चालान कर पुलिस ने 42,500 रुपये शमन राशि भी वसूली। संवाद