तुलसीपुर (श्रावस्ती)। हरदत्त नगर गिरंट पुलिस ने मंगलवार रात खैरहवा निवासी श्यामसुंदर को दस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं सोनवा पुलिस ने भी मंगलवार को सज्जन नामक युवक से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद किया। दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की गई है।
शांतिभंग में पांच गिरफ्तार
श्रावस्ती। जिला पुलिस ने मंगलवार रात अभियान के दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके विरुद्ध शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई कर उन्हें संबंधित एसडीएम न्यायालय में पेश किया।
बैंक व ग्राहक सेवा केंद्र की पुलिस ने जांचा सुरक्षा
श्रावस्ती। बैंक सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर बैंकों व ग्राहक सेवा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों की ओर से बुधवार को बैंक जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस ने अपने थाना व चौकी क्षेत्रों में पड़ने वाले बैंकों की जांच की। जांच के दौरान पुलिस ने बैंक के आसपास, अंदर-बाहर सघन जांच कर बैंक में लगे सीसीटीवी, सायरन व संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की जांच की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बैंक में उपस्थित लोगों को जागरूक रहने के लिए प्रेरित भी किया।