श्रावस्ती। सोनवा व गिलौला क्षेत्र में महिलाओं से अश्लील हरकतें करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। शनिवार रात सोनवा की एंटी रोमियो टीम ने वीपत प्रसाद को पकड़ा। गिलौला पुलिस ने आकाश गुप्ता को गिलौला बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।