फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: भाजपा नेता की हत्या के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Mon, 19 Jun 2023 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। चकपिहानी निवासी भाजपा नेता की हत्या कुछ दिन पूर्व कर दी गई थी। इस मामले में घटना के दिन तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। जबकि जांच के दौरान छह अन्य लोगों का नाम बढ़ाया गया था। इस मामले में पुलिस ने सोमवार एक मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इससे पूर्व तीन अन्य लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन


कोतवाली भिनगा क्षेत्र में 13 जून 2023 को सेमरी चकपिहानी निवासी माता प्रसाद उर्फ करिया की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने बड़के उर्फ सोहन लाल वर्मा, पंकज वर्मा व अनूप वर्मा के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। इनकी गिरफ्तारी भी कर ली थी। जबकि जांच के दौरान मामले में पुत्ती लाल वर्मा, अरविंद कुमार, राम अवतार राव, निवासीगण चकपिहानी, कमला चौधरी निवासी उदईपुर, दिनेश पटेल, निवासी राजापुर थाना इकौना व पुतराम वर्मा निवासी बालानगर का नाम बढ़ाया गया था।
इसमें से रविवार रात पुलिस ने एक मुठभेड़ में अरविंद कुमार वर्मा व पुत्तीलाल वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। यह लोग एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर नेपाल भागने की फिराक में थे। इन्हें जंगल में अंटा तिराहा से राजपुर जाने वाली पक्की सड़क पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अरविंद वर्मा के कब्जे से 315 बोर तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। इस संबंध में एसपी प्राची सिंह का कहना है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें