फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मातृ व शिशु दर मृत्यु दर कम करने का करें प्रयास

Thu, 23 Mar 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक डीएम की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने विभागीय योजनाओं की समीक्षा करने के साथ ही वीएचएनडी सत्र पर लॉजिस्टिक व शत प्रतिशत दवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में डीएम नेहा प्रकाश ने मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी को एएनएम व आशावार किए कामों की समीक्षा करने तथा लापरवाही बरतने पर दंडित करने का निर्देश दिया। आरसीएच पोर्टल पर पर गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं का पंजीकरण तथा ऑपरेशन शत प्रतिशत करने को कहा। इस दौरान उन्होंने क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना एवं हाई रिस्क गर्भवती की पहचान सहित स्वास्थ्य विभाग की अन्य योजनाओं की समीक्षा किया। बैठक में सीडीओ अनुभव सिंह, सीएमओ डाॅ. एसपी तिवारी, डीसीपीएम राकेश कुमार गुप्ता, एसीएमओ डाॅ. उदय नाथ व डाॅ. सुरभि यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें