बौद्ध परिपथ पर खड़ी गन्ना लदी ट्रालियां
गिलौला। बौद्ध परिपथ पर एकघरवा गांव के पास तुलसीपुर चीनी मिल का गन्ना तौल केंद्र संचालित है। तौल केंद्र आने वाले गन्ना लदे ट्रक भी हाईवे किनारे खड़े हो रहे हैं, जो किसी भी समय बड़े हादसे का सबब बन सकते हैं। राहगीर मनोज तिवारी, दुर्गेश, निरंजन आदि ने बताया कि कोहरे के दौरान कई बार हादसा होते-होते बचा है। इन गाड़ियों पर अभी तक किसी भी जिम्मेदार का ध्यान नहीं गया है।