फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ट्रांसफार्मर खराब, 250 गांवों की बिजली प्रभावित

Sun, 04 Oct 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भंगहा उपकेंद्र पर लगा एक ट्रांसफार्मर खराब होने से करीब 250 गांवों में बिजली कटौती बढ़ गई है। अर्नब तूफान के बाद ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था अभी पूरी तरह पटरी पर नहीं लौटी थी कि नई समस्या खड़ी हो गई। एसएसओ गुलाब ने बताया कि उपकेंद्र पर पांच-पांच मेगावॉट के दो ट्रांसफार्मर थे। गांवों की आपूर्ति बहाल होने के साथ लोड बढ़ा और एक ट्रांसफार्मर खराब हो गया। अब सभी गांवों की आपूर्ति एक ट्रांसफार्मर से हो रही है। भंगहा टाउन, लक्ष्मणपुर कोठी और अशरफनगर फीडर पर अधिक लोड से उपकरण गर्म हो रहे हैं। सुरक्षा के लिए कटौती बढ़ानी पड़ रही है। उच्चाधिकारियों से वार्ता की गई है। ट्रांसफार्मर ठीक होने में करीब एक सप्ताह लग सकता है। एसएसओ गुलाब ने बताया कि राजपुर में चार और नीबाभारी में पांच पोल टूटे हैं। जलभराव के कारण पोल लगाने में दिक्कत आ रही है। जल्द आपूर्ति बहाल करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें